शिमला। जिला चंबा के चुराह से बीजेपी एमएलए और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष हंसराज ने अपनी ही पार्टी के बूथ अध्‍यक्ष से वाटसएप पर न्‍यूड तस्‍वीर डालने के लिए कहा । इस तरह का इल्‍जाम चंबा के चुराह की रहने वाली एक बीस साल की युवती ने महिला थाना चंबा में दर्ज कराई शिकायत में लगाया हैं। इस शिकायत में इस युवती ने ये भी लिखवाया है कि वह बीजेपी विधायक हंसराज की बेटी की उम्र की हैं और जो वाटसएप चैट उसके पास है उसे डिलीट कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मेरा एक फोन तोड़ भी दिया हैं।

महिला पुलिस थाना चंबा में 9 अगस्‍त को इस बावत भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 75 और 351(2) के तहत मामला दर्ज  कर लिया लेकिन उसके बाद क्‍या किया इस बावत किसी कोई भनक नहीं लगने दी हैं।

 

याद रहे हंसराज हिमाचल विधान सभा में पूर्व उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। एफआइआर में कहा गया है कि विधायक ने पहले भी गलत बोलने की बड़ी कोशिश की हैं। उन्‍होंने कहा कि जब वह उनसे काम के बारे में बोलती थी तो वो कहते थे कि उनसे मिलना पड़ेगा व जो भी बोलूंगा व करना पड़ेगा।

बीस साल की इस युवती ने न्‍याय की गुहार लगाई हैं। साथ ही कहा है कि अगर उसे व उसके परिवार को कुछ हो जाता है तो इसके लिए ये लोग ही जिम्‍मेदार होंगे। उसके साथ विधायक गंदी चैट की हैं। इसलिए कार्यवाही होनी चाहिए।इस युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके परिवार को कुछ न हो क्‍योंकि ये लोग चैट को डिलीट कराने का दबाव डाल रहे हैं।

इस बावत एसपी चंबा अभिषेक यादव ने ReportersEye से कहा कि इस मामले में एफआइआर हो गई और पीडि़ता के अदालत में बयान करा लिए गए हैं। इसके अलाव छानबीन जारी हैं। ये पूछे जाने पर कि क्‍या बीजेपी विधायक के ब्‍यान भी ले लिए ग हैं। एसपी यादव ने कहा कि उन्‍होंने अभी तक जांच ज्‍वाइन नहीं की हैं।

ये एफआइआर 9 अगस्‍त को हो चुकी है व अब तक आरोपी को जांच में शामिल ही नहीं कराया गया है। इससे प्रदेश की कांग्रेस की सुक्‍खू सरकार कटघरे में खड़ी हो गई हैं।

इस बावत आरोपी बीजेपी विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्‍यक्ष हंसराज से बात करनी चाही लेकिन उनका मोबाइल फोन स्‍वीच आफ रहा।  वाटसएप पर भी उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था।