शिमला। बड़े नेताओं व नेता पुत्रों के चंगुल से बाहर नहीं आ पा रही प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज कांग्रेस के बड़े नेताओं के पुत्रों और हालीलाज कांग्रेस के करीबियों को अहम जिम्मेदारियां सौंप दी है। हालीलाज कांग्रेस के मुखिया व पूर्व मुख्येमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्यन सिंह को युवा कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के उपाध्यक्षों व महासचिवों को जिलों व ज़ोन के दायित्व सौंपते हुए चंबा का प्रभार पूर्व सासंद चंद्र कुमार व महासचिव रघुवीर बाली को सौंपा है। रघुबीर बाली पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र है।
जिला कांगड़ा में तीन ज़ोन बनाए गए है।इसके तहत पालमपुर ज़ोन जिसमें पालमपुर, सुलह,जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां बैजनाथ ब्लॉक है का प्रभार पूर्व विधायक अनिता वर्मा व अजय सोलंकी को दिया गया है।कांगड़ा ज़ोन में धर्मशाला,कांगड़ा, ज्वालामुखी, जसवा परागपुर और देहरा ब्लॉक का प्रभार पूर्व विधायक राम कुमार व संजय अवस्थी को दिया गया है।
नूरपुर ज़ोन में नूरपूर, जवाली और फतहपुर ब्लॉक का प्रभार विधायक राजेंद्र राणा व मंडी से कांग्रेस के बुजुर्ग नेता पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को सौंपा गया है। राजेंद्र राणा को राजीव गांधी पंचायती राज सगंठन का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
लाहुल स्पीति का प्रभार विधायक सुंदर ठाकुर व महेश्वर चौहान को सौंपा गया है।जबकि जिला कुल्लू का प्रभार विधायक रामलाल ठाकुर व विनोद सुल्तानपुरी को सौंपा गया है।सुल्ताकनपुरी पूर्व सांसद के डी सुल्ता नपुरी के पुत्रहै।
जिला मंडी के जोगिन्दरनगर ज़ोन में जोगिंदर नगर ,सरकाघाट, सराज,दरंग व धर्मपुर ब्लॉक का प्रभार पूर्व विधायक हर्ष महाजन व विधायक विक्रमादित्य सिंह को सौंपा गया है।विक्रमादित्य को इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
मंडी ज़ोन में मंडी, सुंदरनगर, नाचन, बल्ह व करसोग ब्लॉक का प्रभार विधायक विनय कुमार व सुमन वर्मा को सौंपा गया है।
हमीरपुर का प्रभार विधायक पवन काजल और विक्रम शर्मा डिककी को सौंपा गया है।पवन काजल को अन्या पिछड़ा वर्ग का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।
ऊना का प्रभार विधायक लखविंदर राणा व आशीष बुटेल को सौंपा गया है।आशीष् बुटेल पूर्व विधानसभा अध्यधक्ष बृज बिहारी बुटेल के पुत्र है।
बिलासपुर का प्रभार विधायक हर्षवर्धन चौहान व इंद्र दत्त लखनपाल को दिया गया है।इसके अतिरिक्त लखनपाल प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखेंगे।सोलन का प्रभार विधायक नंद लाल व केवल सिंह पठानियां को सौंपा गया है।सिरमौर का प्रभार लाश पराशर व विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को सौंपा गया है।
शिमला ग्रामीण ज़ोन में ठियोग, कसुम्पटी शिमला ग्रामीण व चौपाल ब्लॉक को पूर्व विधायक गंगू राम मुसाफिर व चेतराम ठाकुर को सौंपा गया है।मुसाफिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।रामपुर ज़ोन में रामपुर,रोहड़ू व जुब्बल कोटखाई ब्लॉक को पूर्व विधायक ठाकुर सिंह भरमौरी व विधायक जगत सिंह नेगी को सौंपा गया है।शिमला शहरी का प्रभार पूर्व विधायक रवि ठाकुर व दवेंद्र जग्गी को सौंपा गया है।
किन्नौर का प्रभारकेहर सिंह खाची व चंद्र प्रभा नेगी को सौंपा गया है। गीता नेगी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,सुनील शर्मा आइ टी विभाग व वीरेंद्र धर्माणी को विधि विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी महासिचव रजनीश किमटा ने बताया है कि कांग्रेस के शेष बचें संग़ठन और विभाग जो किसी को नही सौंपे गए है उन सब को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ही देखेंगे।इन जिम्मेदारियों को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्लाो से हरी झंडी मिलने के बाद इन नेताओं को सौंपा गया है।
(3)




