रजनीश शर्मा
हमीरपुर।कोटखाई गुडि़या दुष्कर्म एवं हत्या मामले के बाद हमीरपुर जिला की राजनीति गर्मा गई है। इस जघन्य अपराध के विरोध में कांग्रेस ने जहां मुंह पर काली पट्टियां बांधकर मौन रखा वहीं भाजपा ने सरकार और पुलिस प्रशासन की घटना को दबाने की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक गांधी चौक पर हुआ जिसमें हजारों महिलाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला भी फूंका गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा के विधायक नरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, अनिल धीमान, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। उधर अपनी ही सरकार से गुडि़या के लिए इंसाफ मांग रहे कांग्रेस के मौन प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया सहित कुछ गिनती के कार्यकर्ता ही शामिल हुए। करीब दो घंटे चले इस मौन प्रदर्शन को उपायुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया था। कांग्रेस और भाजपा वर्करों के बीच किसी संभावित टकराव को रोकने के लिए पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था।
हिमाचल के हालात बिहार से भी बदतर: धूमल
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस आंदोलन को लेकर हम इकठ्ठे हुए हैं वह मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गुडि़या प्रकरण इंसानियत से जुड़ा मुद्दा है जिसे इंसाफ दिलाने के लिए हर संवेदनशील व्यक्ति आवाज उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के फेसबुक पर चार आरोपियों के फोटो किसने डाले और बाद में क्यों हटाए गए। आज बिहार और यूपी वाले हिमाचल को अपराध राज्य के रूप में तुलना कर रहे है। आज हिमाचल की छवि खराब हुई है।
धूमल ने कहा कि जब तक गुडि़या के असली कातिल पकड़े नहीं जाते और प्रदेश को शर्मसार करने वाली सरकार इस्तीफा नहीं देतीए भाजपा अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लॉकअप में जिस आरोपी की हत्या हुई हैए उसकी पत्नी ने कई सनसनी खेज खुलासे किए हैं जिनका जबाव प्रदेश की वीरभद्र सरकार को देना ही होगा।
गुडि़या की आत्मा की शांति के लिए मौन धरना: नरेश ठाकुर
कांग्रेस के मौन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस गुडि़या की आत्मा की शांति के लिए धरना दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुडि़या जघन्य कांड की निंदा करती है और उसके लिए इंसाफ मांगती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस कांड में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए अपनी भूमिका सही तरीके से निभाई है।
अपनी ही सरकार से गुडि़या के लिए इंसाफ मांग रहे कांग्रेस के मौन प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया सहित कुछ गिनती के कार्यकर्ता ही शामिल हुए।
मौन रह कर गुड़िया को इंसाफ नहीं मिलेगा: दीपक शर्मा
कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए दीपक शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के आज मौन धरने को मात्र ड्रामाबाज़ी करार दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मात्र ड्रामाबाज़ी कर रही है।जिस पार्टी की सरकार ही दोषियों को बचाने में भयानक खेल खेल रही हो वो पार्टी मौन रख कर क्या दर्शाना चाहती है।ये मात्र घड़याली आंसू हैं जिनको प्रदेश की जनता समझ चुकी है।उन्हीने कहा कि कांग्रेस के इन ओछे हथकंडों को प्रदेश की जनता समझ चुकी है तभी तो जनता का सहयोग कांग्रेस को नहीं मिल पा रहा है।मात्र चन्द लोग ही इस रस्मअदायगी को कर रहे हैं।
उन्होंने कहा की प्रदेश का हर नागरिक गुड़िया मामले पर सरकार के रवैये से रोष में है।और भाजपा के नेतृत्व में सड़कों पर है।भाजपा नेता ने कहा कि जिस सूरज नामक आरोपी का पुलिस हिरासत में क़त्ल हुआ है उसकी पत्नी का बयान साफ बताता है कि असल आरोपियों को बचाने के लिए सूरज को वैसों का लालच दिया गया था।इससे ये साफ जाहिर होता है कि सत्ता में बैठे लोग आरोपियों को बचाने के लिए निर्दोष लोगों की बलि ले रही है।
उन्हीने कहा कि इस धटना प्रदेश को शर्मसार कर दिया है और वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता भी दुत्कार देगी।उन्होंने कहा कि सरकार तो तो दोषियों से मिली है इसके प्रमाण साफ नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी भी मूक दर्शक बन कर रह जाये ये स्वस्थ लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है।
(0)