शिमला। हिमाचल के जिला चंबा जिला अदालत, तीसा,जिला सिरमौर की नाहन और जिला अदालत शिमला,चक्कर और कुल्लू जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी के बाद तमाम न्यायिक अधिकारी और वकील अदालतों से बाहर आ गए हैं।
धमकी अज्ञात की ओर से इमेल के जरिए दी गई है और सभी अदालतों में पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ दिया हैं। जिला अदालत शिमला ,चक्कर में सभी वकील और जज अदालत से बाहर आ गए। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा था।
इस तरह बाकी अदालतों में भी पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ दिया हैं। समझा जा रहा है कि ये धमकियां खालिस्तानियों की ओर से भेजी गई है लेकिन अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई हैं।
याद रहे इससे पहले प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की इसी तरह की धमकी दी गई थी। लेकिन तलाशी के बाद ये धमकी पूरी तरह से झूठी निकली थी।
लेकिन मजे की बात है ये धमकियां भेज कौन रहा है, राज्य व केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां उनका पता नहीं लगा पा रही है। जबकि ये दौर बेहद हाइटेक हो चुका हैं।
(34)



