शिमला। प्रदेश कांग्रेस अथ्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर पंचायतीराज से जुड़े पदाधिकारियों को डराने धमकाने का संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा है कि वह लोकतंत्र का गला घोंटने का असफल प्रयास कर रहे है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों को प्रलोभन देकर जबरन भाजपा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।इस संदर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सभाओं में झूठे आंकड़े पेश कर लोगो को गुमराह किया जा रहा है।
राठौर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के उस दावे को चुनौती दे डाली जिसमें मुख्यमंत्रीद ने अपने निर्वाचन क्षेत् सराज में ग्यारह सौ कांग्रे के लोगों को भाजपा में शामिल करने का दावा किया था। राठौर ने मुख्यमंत्री से इन 11 सौ लोगों की सूची जारी करने की चुनौती दी है। उन्होंने जयराम को नसीहत दी कि सरकार प्रदेश की समस्यायों की ओर अधिक ध्यान दे कांग्रेस के लोगो को तोड़ने ओर डराने की सपना न देखें।
राठौर ने सरकार राजनीतिक उद्देश् के लिये सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे है।उनके गृह जिला मंडी में भाजपा का जो गृह युद्ध देखने को मिल रहा है वह किसी से छिपा नही है। जयराम अपनी ही पार्टी के भीतर घिरते जा रहे है,इस लिए वह कांग्रेस के लोगो को अपना बता कर अपनी ही पार्टी में अपना रुतबा कायम रखने का प्रयास कर रहे है। आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की बढ़त देख कर जयराम परेशान हो चले है।
(1)