शिमला। साहित्यिक संस्था “शिखर” द्वारा दिया जाने वाला “युवा शिखर सम्मान” इस बार युवा कथाकार विवेक मिश्र को दिये जाने का निर्णय लिया गया है । शिखर निर्णायक मण्डल और कार्यकारिणी की शिमला में सम्पन्न एक महत्वपूर्ण बैठक में ये निर्णय लिया गया।
झांसी से ताल्लुक रखने वाले विवेक मिश्र के अब तक तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और देश की प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी कहानियाँ निरंतर प्रकाशित हो रही हैं।
उन्हें ये सम्मान आगामी नवंबर महीने के पहले सप्ताह मंडी में आयोजित होने वाले शिखर साहित्य सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
ये सम्मान उन्हें शिखर संस्था के अध्यक्ष, भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री दिनेश मल्होत्रा ( प्रबन्ध निदेशक हि॰ प्र॰ पर्यटन विकास निगम) के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
सम्मान की विधिवत घोषणा शिखर संस्था के महासचिव व साहित्यकार केशव ने की।
(1)