शिमला। कांग्रेस पार्टी के शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल की संपति में एक साल में दो करोड़ 60 लाख 35 हजार 119 रुपए की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। शांडिल की ओर से नामांकन के साथ भरे हलफनामे में उनके पास कुल तीन करोड़ 67 लाख82 हजार 528 रुपए की संपति है। पिछल्ली साल दिसंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी ओर से भरे गए हलफनामे में उनके पास एक करोड़ सात लाख 47 हजार 409 रुपए की कुल संपति थी।
इस बार भरे हलफनामें के मुताबिक उनके पास दो करोड़ 73 लाख दो सो रुपए की अचल और एक करोड़ 60 लाख 52 हजार 328 रुपए की चल संपति है।
उनके पास कुल नगदी 50 हजार रुपए है व 41 लाख 11 हजार रुपए का कर्ज है। शांडिल ने 2017-18 की रिटर्न में 32 लाख 73 हजार 470 रुपए की सालाना आय दर्शाई है जबकि 2016 -17 में 46लाख 96 हजार 130,2015-16 में 34लाख 45 हजार610,2014-15 में 22 लाख 12 हजार 260 और 2013-14 में 15 लाख 95हजार 230 रुपए सालाना आय दर्शाई है।
हलफनामे के मुताबिक कर्नल शाडिंल को सेना से 83 हजार 564 रुपए की महीना पैंशन मिली है जबकि बतौर विधायक प्रदेश सरकार से उन्हें एक लाख 65 हजार 426 रुपए महीना वेतन मिल रहा है। उनके पास दो गाड़िया है।
हलफनामे के मुताबिक शांडिल के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सोलन की अदालत में मामला चल रहा है। उनके खिलाफ एफआइआर नंबर 267/18 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 143,341 और पुलिस अधिनियम की धारा 114 व 115 के तहत यह एफआइआर दर्ज की गई थी।
(0)