> शिमला। जयराम सरकार के तीन साल के कायार्काल काे िनराशाजनक करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने काेिवड िनयमाें व धारा 144 काे ताेड़ते हुए मॉल राेड पर रिपोटिंग रूम के समक्ष धरना प्रदर्शन िकया व जमकर नारेबाजी की।इस दाैरान कांग्रेिसयाें ने िवराेध में काले मास्क पहने हुए थे।
इस माैके पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि एक तरफ लोग कोरोना से लड़ रहे है तो दूसरी तरफ सरकार अपने जश्न में डूबी है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार में लाखों करोड़ों खर्च कर रही है। यह पैसा उनके पास कहां से आ रहा है जबकि प्रदेश सरकार पूरी तरह कर्जो की के सहारे चल रही है।उन्होंने कहा की विकास की इबारत प्रचार से नहीं लिखी जाती।
राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी यहां आकर बड़ी —बड़ी बातें कर रहें है। असल मे वह पंजाब से सम्बंध रखते है और वहां किसान इन्हें वहां से दौड़ा रहें है।
राठौर ने कहा कि भाजपा प्रभारी प्रदेश को कोरोना, कांग्रेस व भ्रष्टाचार मुक्त करने की बातें कह रहें है।लेिकन उन्हें याद रखना चािहए िक भाजपा ने आज प्रदेश को देश की कोरोना राजधानी बना दिया है। भाजपा का प्रदेश को शिखर पर ले जाने का नारा इस दिशा में सही सािबत हुआ है।आज प्रदेश में एक हजार से ऊपर लोग इस संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके है जबकि हजारों इस संक्रमण से लड़ रहें है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में भाजपा ने अपनी सारी सीमाएं लांग दी है। कोरोना के इस काल मे भाजपा नेताओं को थोड़ी भी शर्म व लाज नहीं आई। प्रदेश सचिवालय में सेनेटाइजर घोटाला,स्वास्थ्य विभाग में पीपीई घोटाला,मुख्यमंत्री राहत कोष में घोटाला, किसान निधि योजना में घोटाला, यानी हर जगह घोटाला ही घोटाला। इसी घोटाले की वजह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा।स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी हुई।यह सब भाजपा नेताओं के सरंक्षण में हुआ।
राठौर ने भाजपा को कांग्रेस मुक्त करने की बात पर भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश प्रदेश की सत्ता से भाजपा का जाना अब तय हो गया है।उन्होंने कहा कि देश के किसानों ने अब इनकी विदाई की इबारत लिखना शुरू कर दी है।लोग अब भाजपा के असली चरित्र को जान चूके है।
राठौर ने प्रदेश सरकार के सुशासन के नारे को झूठा करार देते हुए कहा कि जल्द ही देश प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है।
इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि माैजूदा प्रदेश सरकार विकास के जो बड़े बड़े दावे कर रही है उसमें उनका कोई भी योगदान नही है।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की योजनाओं के उदघाटन कर भाजपा इसे अपनी योजनाएं बता रही है। सरकार का तीन साल का यह कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है।सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिसका वह जश्न मना सकें।
इस विरोध प्रर्दशन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त विधायक विक्रमादित्य सिंह ,शिमला जिला के कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति समेत दजर्नाें कायर्कतार्अाें ने िशरक्त की।
कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर सरकार के तीन साल के जश्न को काले दिवस पर मनाते हुए मुंह पर काले मास्क लगा कर सरकार का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
(2)