शिमला। टोक्यों ओलपिंक में पदम जीतने वाले तमाम खिलाडि़यों के लिए प्रदेश पर्यटन निगम में तीन दिनों तक मुफत में ठहरने की सरकार ने पेशकश की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक संदेश में कहा है कि इन तमाम खिलाडि़यों को देश के लिए पदक जीतने पर बधाई दी है और खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इन खिलाडि़यों में से जिन्होंने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है उन्हें प्रदेश पर्यटन निगम के किसी भी होटल में तीन दिन तक निशुल्क ठहराया जाएगा।
(3)