शिमला/दिल्ली। देश के गददारों को, गोली मारो…को चुनावी जनसभा में इस तरह के नारे लगावाने वाले केंद्रीय राज्य वित मंत्री अुनराग ठाकुर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र पवन वर्मा को चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया है।चुनाव आयोग ने इस तरह के आपतिजनक नारे लगवाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।
याद रहे अनुराग ठाकुर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े पुत्र है उनके छोटे पुत्र अरुण धूमल बीसीसीआइ में कोषाध्यक्ष है।
अनुराग ठाकुर हिमाचल की हमीरपुर संसदीय सीट से चौथी बार लगातार जीतते रहे है।
दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसभा में आपतिजनक नारे लगवाए थे और कार्यकर्ता भी जमकर नारेबाजी करते रहे।
ये मामला चुनाव आयोग चला गया । जिस पर चुनाव आयोाग ने ये कार्यवाही करते हुए उन्हें भाजपा के स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची से हटाने के आदेश दिए गए है।
ये अनुराग के लिए बड़ा झटका है। हालांकि केंद्र सरकार के बजट सत्र शुरू होने की वजह से वह दिल्ल्ी में अब प्रचार कर भी नहीं पाएंगे।
उनकी ओर से इस तरह से नारेबाजी लगवाने पर सोशल मीडिया और विपक्षी नेताओं के अलावा तमाम लोगों ने उनके रवैया की आलोचना थी। सोशल मीडिया में अनुराग को प्रचार करने के बजाय बेरोजगारी देर करने की दिशा में काम करने की सलाह दी गई थी।
याद रहे जब अनुराग ठाकुर बीसीसीआइ के अध्यक्ष थे सुप्रीम कोर्ट में झूठा हलफनामा देने पर सुपी्रम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी और अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी। उसके बाद ये दूसरा वाक्या है जहां पर संवैधनिक संस्थाओं ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की है।
बीत दिनों अनुराग ठाकुर प्रदेश भाजपा के नए बने अध्यक्ष राजीव बिंदल की ताजपोशी के मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हाथ न मिलाने को लेकर भी सोशल मीडिया में ट्रोल हुए थे। हालांकि उन्होंने बाद में जयराम से हाथ मिलाया था।
याद रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीते रोज उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। राठौर ने कहा था कि अनुराग पर चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगनी चाहिए।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के नए नवेले प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल समेत दर्जनों नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला है।
(0)