शिमला।पंजाब कांग्रेस के उबरनेकी कमजोर संभावनाओं के बीच अमरिंदर सिंह सरकार में वित मंत्री मनप्रीम बादल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। वह आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब में भाजपा का असर न के बराबर है । लेकिन जब से अकालियों के साथ भाजपा का गठबंधन टूटा है तभी से इस सिख राज्य में अपने पांव मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।
अकाली दल के संस्थापक प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल ने मंगलवार को ही पंजाब कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तभी से क्यास लगाए जा रहे थे कि मनप्रीत बादल भाजपा में जाएंगे।
किसान आंदोलन के दौरान अकालियों के साथ गठबंधन टूने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने ससाफ किया था कि भाजपा पंजाब में अपने दम पर मजबूत होंगी और गांव –गांव तक अपनी पैंठ बढाएंगी। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ पिछले चुनावों में भाजपा ने गठबंधन किया था लेकिन अमरिंदर सिंह व भाजपा का गठबंधन बेअसर साबित हो गया ।आखिर में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बना डाली ।
अकाली सरकार के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से मनप्रीत बादल की जगह अपने पुत्र सुखबीर सिंह बादल को तरजीह देने पर मनप्रीत बादल ने अकाली दल से नाता तोड लिया था और अपनी अलग पार्टी पीपीपी बना ली थी। लेकिन वह पार्टी नहीं चल पाई । तो उन्होंने कांग्रेस से नाता जोड लिया। कांग्रेस सरकार में भी वह अकाली सरकार की तरह वित मंत्री रहे लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी की वजह से अब वह खुद को वहां असहज महसूस कर रहे थे।
कांग्रेस के तीसरे बडे नेता जो भाजपा में शामिल हुए
मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस के तीसरे ऐसे बडे नेता है जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड पंजाब कांग्रेस से बाहर हो चुके हें। अभी बाकी कितने नेता भाजपा में शामिल होंगे सका सभी को इंतजार हैं।
(5)