रजनीश शर्मा
हमीरपुर । सुजानपुर उपमंडल के खनौली नाला में शिकार करते समय एक युवक को को छर्रे लग गए। इससे युवक जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पीड़ित को सीएचसी भर्ती कराया गया। बंदूक से गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र सुजानपुर के खनौली नाला में हुई इस घटना में अजय कुमार पुत्र दुनी चंद गम्भीर रूप से घायल हो गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
रणजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह उम्र 35 साल निवासी खनौली ने शिकायत दर्ज करवाई कि संजीव कुमार पुत्र किकर सिंह उम्र 38 साल गांब खनोली ने अपनी टोपीदार बंदूक से अजय कुमार को खनोली नाला के पास शिकार करते हुए गोली से घायल कर दिया गोली इसके कंधे पर लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसपी रमनकुमार मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
(0)