शिमला। मंडी से लगातार पांच बार जीत कर आए जयराम ठाकुर व उनके मंत्रिमंडल ने राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज पद व गोपनीयता की शपथ ली।
रज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ग्रहण की।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर के बाद मंडी से दो विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी मंत्री के रूप में हिंदी में ही पद व गोपनीयता की शपथ ली। वह मंडी से लगातार सातवीं जीत कर विधानसभा से जीत कर आए हैं।
तीसरे नंबर पर कांगड़ा से शांता कुमर के बेहद नजीदीकी व पूर्व मंत्री किशन कपूर ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनका नाम आखिर में शामिल किया गया। वह पांचवी बार विधानसभा पहंचे हैं। पहले आई सूची में उनका नाम शामिल नहीं थी।
चौथे नंबर पर शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने संस्कृत में शपथ ली। विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने के लिए धूमल खेमे ने पूरा जोर लगाया था। वह चौथी बार विधायक बन कर विधानसभा पहुंचे हैं। वह राज्यसभा सांसद और प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
पांचवे नबर पर कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई उन्होंने मंत्री पद की हिंदी में शपथ ली। अनिल शर्मा के बाद कांगड़ा से धूमल खेमे के पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शपथ ली ।
उन्होंने भी हिंदी में शपथ ली। भारी जश्न के बीच सरवीण चौधरी के बाद लाहुल स्पिति से जीत कर आए रामलाल मारकंडेय ने शपथ ली।
लाहुल स्पिति से जीत कर आए मारकंडेय पहले सुखराम की हिमाचल विकास कांग्रेस में थे। बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए थे।
मारकंडेय के बाद कांगड़ा से विपिन परमार और धूमल खेमे के ऊना के कुटलेहड़ से जीत कर आए वीरेंद्र कंवर ने शपथ ली। वीरेंद्र कंवर ने धूमल के हार जाने के बाद उन्हें अपनी सीट छोड़ देने का एलान किया था। उनके बाद मनाली से विधायक गोबिंद ठाकुर ने भी संस्कृत में शपथ ली। कांगड़ा के जसवां परागपुर से विधायक विक्रम सिंह ठाकुर को भी पद व गोपनीयता की शपथ ली। आखिर में कसौली सोलन के कसौली से राजीव सैजल ने पद व गोपनीयता की शपथ ली
(0)