शिमला। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह नई दिल्ली में रह रहे हिमाचल वासियों से आग्रह किया है कि वे हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देने को आगे आएं व प्रदेश के लोगां की बेहतरी के लिए वे अपने सुझाव और विचार सामने रखें।
वह रविवार को नई दिल्ली में हिमाचल कल्याण सभा के वार्षिक मंगल मिलन समारोह की अध्यक्षता करते कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्लीं में रह रहे हिमाचललियों के हितों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सदैव प्राथमिकता देगी और वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के बाहर रहते हुए भी हिमाचली संस्कृति के सरंक्षण कर दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिल्ली में रह रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी राष्ट्रीय राजधानी व देश के अन्य स्थानों में रह रहे हिमाचली ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं और उनकी कार्य को सराहना मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बीते एक वर्ष में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न्य विकासात्मक योजनाओं व उनके परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों को सभी स्तर पर सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश को विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत करने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता भी इस अवधि में प्रदान की है जो प्रदेश सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा लिए गए वििभन्नै महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया और कहा कि जन मंच द्वारा
विभिान्न शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे का शिकार होने से बचाया जा सके।
उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
(0)