शिमला। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा का साथ देने वाले कांग्रेस के कच्ची घाटी से जीते बागी पार्षद संजय परमार पर बीती शाम को हमला हो गया । संजय परमार की ओर से बालूगंज थाने में लिखाई रपट में कहा है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया उन्होंने कहा कि उसने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को धोखा दिया हैं।वो भाजपा से समर्थन वापस लें अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। बालूगंज थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
संजय परमार ने कहा है कि उसे लहूलुहान किया गया व उस पर स्याही भी डाली गई । उधर, शाम 11 बजे तक बालूगंज थाने में भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाने के एकत्रित हो गए।
see video-<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ukAOgpm4U70″ frameborder=”0″ allowfullscreen></iframe>
एफआईआर में कहा गया हैं कि परमार के साथ गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। संजय परमार ने अपनी तहरीर में लिखाया है कि वो चंडीगढ़ से आ रहे थे तो कच्चीघाटी के समीप उनकी गाड़ी रोकी गई व अमित, रोहाल व बाकियों ने उस पर हमला कर दिया। वो किसी तरह बालूगंज थाने पहुंचे।
बालूगंज थाने में एफआईअार दर्ज कर ली हैं।
संजय परमार को जीत के बाद भाजपा ने अपने खेमे में शामिल कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी व उन्हीं के समर्थन के बाद भाजपा नगर निगम पर कब्जा करने में कामयाब हो सकी थी। अब उन पर हमला हो गया।
ये मुख्यमंत्री व उनकी सरकार के लिए खतरे घंटी हैं। इससे पहले उनके सुपर कॉप एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी पर किन्नौर में एक शख्स को आत्म हत्या के लिए उकसाने का इल्जाम लगा हुआ हैं।ये शख्स अपने सुसाइड नोट में एसपी का नाम लिख गया हैं। ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल कया इसका अंदाजा लगाना मुश्किल काम नहीं हैं।
(1)