शिमला। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पच्छाद हलके के उपचुनाव में जयराम सरकार में मंत्री व भाजपा की ओर से पच्छाद हलके के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर,विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का इल्जाम लगाया है। पार्टी ने दावा किया है कि इन सबके खिलाफ जिला उपायुक्त सिरमौर को शिकायत भेजी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है।
पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजीव बिंदल विधानसभा अध्यक्ष होते हुए पच्छाद में प्रचार कर रहे है। पार्टी के पास इस बावत तस्वीरें भी है और वीडियों भी है। इसके अलावा बीते रोज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पाइपों का एक ट्रक पकड़ा है। इन पाइपों को किसानों को बांटने के लिए लिए ले जाया जा रहा थ। मामले की पुलिस मेें एफआइआर दर्ज कराईहै लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
राठौर ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर बेलगाम घोड़े की तरह काम कर रहे है और लगता है कि वह मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर भी पार्टी का पटका गले में बांध कर भाजपा के लिए प्रचार कर रही है। वह व बिंदल संवैधानिक पदों पर है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और डेजी ठाकुर जिस तरह से पच्छाद में सरेआम प्रचार कर रहे है उससे लगता है कि इन्हें अपने पद की गरिमा का का कोई ख्याल नहीं है। राठौर ने कहा कि ये इन पदों के काबिल ही नहीं है।
राठौर ने जिला उपायुक्त सिरमौर पर भी निशाना साधा व कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कई शिकायतें उन्हें भेजी लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने कहा कि डीसी सिरमौर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे है व चुनाव आयोग को उन्हें तुरंत उनके पद से हटा देना चाहिए।
राठौर ने भाजपा को आगाह किया कि अगर महेंद्र सिंह ठाकुर और राजीव बिंदल न अपने रवैया नहीं बदला तो कल से कांग्रेस कार्यकर्ता उनका घेराव करेंगे व उन्हें विरोध में काले झंडे दिखाए जाएंगे। ये तमाम नेता लोकतंत्र का मजाक उड़ाने पर आ गए है और गुंडागर्दी का महौल पैदा करने की कोशिश कर रहे ह। लेकिन कांग्रेस पार्टी उनका ये खेल चलने नहीं देगी।
राठौर ने कहा कि वह कल से पच्छाद के दौरे पर रहेंगे व अब 19 तारीख को ही लौटेेंगे। वह तीन से आठ तारीख तक धर्मशाला के दौरे पर थे। उन्होंने दावा किया कि धर्मशाला में तमाम नेता एकजुट है व प्रचार में जुटें है। ये पूछे जाने पर कि सुधीर शर्मा प्रचार से गायब क्यों है। राठौर ने कहा कि वह जल्द प्रचार में उतरेंगे।
(3)