शिमला।हिमाचल परिवहन पथ परिवहन निगम के चंबा में तैनात एक पूर्व वरिष्ठ ऑडिटर ने निगम के कर्मचारियों का नाइट ओवरटाइम भते,ओवरटाइम भते,वेतन एरियर,वेतन,मेडिकल रिबर्समेंट,गेच्युटी,लीव इनकैशमेंट,जीपीएफ,टीए बिल आदि को कर्मचारियों के खाते में न डालकर अपने परिवार के खातों में डालता रहा और 29 लाख रुपए का गबन कर गया।
जब बाद में पता चला उसकी शिकायत की गई व मामला विजीलेंस में दर्ज किया गया। विजीलेंस चंबा ने आज इस मामले में सेवानिवृत वरिष्ठ आडिटर सुरेंद्र कुमार के खिलाफ प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद भरतीय दंड संहिता की धारा 420,409,467,468,471और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया हैं। आरोपी को अभी गिरफतार नहीं किया गया हैं।
एसपी विजीलेंस बलबीर सिंह ने कहा कि इसे जांच के बाद गिरफतार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
(53)