शिमला। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और सहप्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली की गैर हाजिरी में कांग्रेस पार्टी के शिमला संसदीय हलके की आमसभा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रवाद को फर्जी करार देते हुए कहा कि ये सब ढोंग है। उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रवाद नहीं राष्टÑ का शोषण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नीचे से लेकर ऊपर तक एकजुट है और चारों प्रत्याशियों को जीताने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि राष्ट्रवाद का अलाप उन के मुंह से अच्छा नहीं लगता। प्रधानमंत्री के चौकीदार बनने के बाद देश मे चोरी नही रुकी।अति संवेदनशील रफाल की फाइल चोरी भी हो गई।
राठौर ने बैठक में कहा कि भाजपा देश मे शहीदों के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि अब तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुण गान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी उनका नाम जपने लगे है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि कही उन की कोई पाकिस्तान के साथ कोई सांठ गांठ तो नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के खिलाफ जो दुष्प्रचार कर रही है,उस का सभी को एकजुट होकर मुहतोड़ जबाब देना होगा।
इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है।अगर आज हम एक नही हुए तो हो सकता है की देश में चुनाव ही न हो। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन चुनावों में पदाधिकारियों की जवाब देही तय की जाये,जो निष्ठा से कार्य न करे उन्हे संगठन के पदों पर न बिठाया जाए।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जो प्रत्याशियों को जबरन चुनाव मैदान में उतारने बारे जो दुष्प्रचार कर रही है,उस का उन्हें मुह तोड़ जवाब दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो टिकट के लिए लाइन लगी थी,भाजपा में तो कोई आवेदन तक नही कर पाता। कांग्रेस में लोकतंत्र है पर भाजपा में नहीं।
(0)