धर्मशाला, 11 मार्च: खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने हिमाचल की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी को धर्मशाला से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । उन्होंने कहा कि धर्मशाला से हिमाचल की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी चलने से लोगों को लाभ मिलेगा।
कपूर ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत सारी घोषणाएं और धन का प्रबंधन किया गया है, जिससे रोजगार के साधन सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सिंचाई और जन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत सारे धन का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश में सड़कों की दशा सुधारने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने रविवार धर्मशाला में कहा कि कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश हित में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियां छुपाने के लिए बेबुनियादी आरोप लगा रही है। किशन कपूर ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार पांच साल तक भ्रष्टाचार में डूबी रही और साढ़े 46 हज़ार करोड़ के कर्जे में प्रदेश को डुबोया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी थी। अब कुछ कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं वो धीरे-धीरे सामने आएंगी। कांग्रेस ने आए के साधन बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं दिया और कांग्रेस का अतीत ऐसा रहा है कि उसने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग में भी सब्सिडी बढ़ाई गई है। यह पहला बजट है जिसमें सभी का ध्यान रखा गया है। कपूर ने धर्मशाला पुलिस मैदान में हो रहे आईजी भवन निर्माण पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि यह निर्माण किसके कार्यकाल में शुरू हुआ था।
(0)