शिमला। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अपना आधार खो चुकी है और प्रदेश में भी यह पूरी तरह से धड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल दो सीटें ही जीत पाई जो भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाता है और देश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 225 करोड़ रुपये लागत की 52 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए व वह इसके बाद एक जनसभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना से वर्तमान में 7. 50 लाख लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं और इस पर 1300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बजट दस्तावेजों के साथ प्रथम बार जेंडर बजट स्टेटमेंट भी प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर उन्होंने रामशहर में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व अग्निशमन उपकेन्द्र खोलने की घोषणा भी की जबकि
अन्धरोला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने व सीएचसी नालागढ़ को 200 बिस्तर के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
पंजेहड़ा के शोभां माजरा में एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने रामशहर में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तर का करनेेए रामशहर में अग्निशमन उप.केन्द्र खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ को 200 बिस्तर के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
जय राम ठाकुुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गत वर्ष दिसम्बर माह में अपना चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ राज्य का पहला ऐसा क्षेत्र रहा है जहां से पिछले लोकसभा चुनावों में 40 हजार से अधिक की बढ़त प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना वैक्सीन जैसे संवेदनशील मामले पर भी केवल राजनीति ही की है।
इस मौके पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति हमेशा ही गंभीर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बनने वाले मेडिकल डिवाइसिज़ पार्क से क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में जीत दर्ज कर भाजपा ने पुनः अपनी सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों की जुर्माना माफ करने की मांग पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
पूर्व विधायक के एल ठाकुर नेक्षेत्र की विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखते हुए ट्रक यूनियनों के विभिन्न मामलों के समाधान का भी आग्रह किया।इस अवसर पर दावा किया गया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में क्षेत्र के अनेक प्रमुख लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
(11)