शिमला।अदाणी समूह के साथ सीमेंट कारखानों को बंद करने के बाद उपजे प्रदेश के अब तक के सबसे बडे औदयोगिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अदाणी को देश का संकट सृजनकर्ता करार दे दिया ।
सुक्खू ने अदाणी की तस्वीर लगाकर लिखा कि क्राइसेस क्रिएटर आफ इंडिया , स्कैम 2023 द साइलेंस ऑफ द चेस्ट थंपर गवर्नमेंट, व्हाए। यानी की अदाणी भारत के संकट सृजनकर्ता हैं। 2023 का सबसे बडा घोटाला सामने आ गया है और अपनी छाती पीटने वाली सरकार मौन है। आखिर क्यों?
आपरेटरों से सीमेंट विवाद को हल करने के लिए शुक्रवार शाम को सुक्खू ने दो दिनों का समय मांगा था। आज दो दिन समाप्त हो गए है और कल तीसरा दिन हैं। सरकार कल अदाणी से सीमेंट विवाद को लेकर क्या बात हुई इस बावत खुलासा करेगी।
कल ही कांग्रेस प्रदेश में हिंडनबर्ग की रपट में किए अदाणी के घोटाले के खिलाफ एलआइसी और बैंकों के बाहर प्रदर्शन करेगी।
ऐसे में सीमेंट विवाद का समाधान हो पाएगा इसे लेकर सबकी नजरें सुक्खू सरकार पर लगी हैं। बहरहाल मुख्यमंत्री की ओर से अदाणी के खिलाफ किया टवीट कई तरह के संकेत जरूर दे रहा हैं।
(371)