शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जो भारत में भारत माता की जय करने वाला रहेगा और जो नहीं बोलेगा व भारत का विरोध करेगा। संविधान का सम्मान नहीं करेगा। निरादर करेगा व बार बार करेगा, उनके बारे में निश्चित रूप से विचार करने का समय आ गया है। स्थिति को हैंडल करने में सक्षम है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज राजधानी में मीडिया से बात कर रहे थे। उनसे दिल्ली में हो रही हिंसा को लेकर सवाल पूछा गया थाव् उन्होंने कहा कि दिल्ली में हो रही हिंसा से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा दूसरा बेहतर व्यक्ति नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह सब अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के दौरान राजनीति चमकाने के लिए किया जा रहा है? जयराम ने कहा कि यह विशुद्व राजनीति है। भारत में माहौल खराब है। यह ठीक नहीं चल रहा वो ठीक नहीं चल रहा है। इस मानसिकता के साथ काम करने वालों के साथ सख्ती करने की जरूरत है। अब यह दौर आ चुका है।
याद रहे इससे पहले हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली चुनावंो के दौरान देश के गददारों को गोली मारो सालों को जैसे नारे लगवा चुके है।
(3)