शिमला/मंडी। मंडी संसदीय हलके से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा डेढ करोड़ से ज्यादा की संपति के मालिक है। उन्होंने आज मंडी संसदीय हलके से अपना नामांकन भरा। इस मौके पर उन्होंने जो हलफनामा भरा है उसमें उनकी व उनकी पत्नी की संपति एक करोड़ 57 लाख 24 हजार 337 रुपए दशाई है।
इसमें से अचल अचल संपति एक करोड़ व चल संपति 57 लाख 24 हजार 337 रुपए है। रामस्वरूप शर्मा के पास नब्बे हजार रुपए की नगदी है।2014 से लेकर पिछल्ले पांच सालों में उनकी संपति में 55 लाख 45 हजार 466 रुपए का इजाफा हुआ है।
हलफनामें के मुताबिक 2017-18 की आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी व पत्नी की आय 9 लाख 32 हजार 147 रुपए दर्शई है जबकि 2016-17 में 9 लाख 29 हजार 321 रुपए दर्शाई है। उनके खिलाफ कोई भी मामला कहीं भी दर्ज नहीं है।
(1)