शिमला।30 करोड़ की चल व अचल संपति के मालिक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मुकाबले में अर्की विधानसभा से जिस शख्स रतन सिंह पाल को चुनाव मैदान में उतरा हैं उसके पास(बीवी व बच्चों समेत) 80 लाख 7 हजार 262 रुपए की चल संपति हैं । इसमें से 63 लाख 55 हजार 594 रुपए की संपति उनके पास खुद हैं जबकि14 लाख 61 हजार 185 रुपए की संपति इनकी बीवी और 1 लाख 989 483 रुपए की चल संपति इनकी बेटी के पास हैं। जबकि 32 लाख 98 हजार का कर्ज हैं। इसके अलावा अचल संपति में 15 लाख की प्रापर्टी खुद बनाई हैं । 36 लाख की पुश्तैनी संपति हैं जबकि बीवी के पास 30 लाख की पुश्तैनी प्रापर्टी हैं।
छह बार मुख्यमंत्री रह चुके मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मुकाबले में भाजपा ने अर्की विधानसभा हलके से दो बार भाजपा विधायक रहे गोबिंद शर्मा का टिकट काट कर नए चेहरे व पार्टी सचिव रतन पाल सिंह को टिकट दिया हैं।
उनके नामांकन के मौके पर आज मोदी सरकार में मंत्री जगत प्रकाश नडडा खासतौर पर पहुंचे । मेट्रिक पास भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल के पास 31 लाख की फार्चूनर गाड़ी भी हैं।
ऐसे में छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह को रतन सिंह पाल किस तरह हराएंगे ये भाजपा को तय करना हैं। नामांकन के दौरान आयोजित रोड शो में हालांकि अच्छी भीड़ जुटी फिर भी मुकाबला बेहद कड़ा हैं।
नामांकन के दौरान दायर किए गए शपथ पत्र के मुताबिक रतन सिंह पाल के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं जबकि वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दायर हैं।
(24)