शिमला। प्रदेश में 7 मई को लोकसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनावों में 38 प्रत्याशियों के बीच घमासान होने वाला है। सबसे ज्यादा झटका भाजपा को लगा है।भाजपा एक अरसे से अफवाहें उड़ा रही थी कि संघ के कहने पर कांगड़ा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन सुशांत नाम वापस लेने वाले है। लेकिन नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन बुधवार को उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया।
इनमें से सबसे ज्यादा कांगड़ा सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जबकि हमीरपुर में 10 प्रत्याशियों के बीच जंग होगी। मंडी व 9 व शिमला में 7 प्रत्याशी मैदान में है। आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था।
कांगड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार,भाजपा के शांता कुमार व आम आदमी पार्टी के राजन सुशांत के बीच तिकोना मुकाबला है। इसके अलावा एसपी से प्रवेश कुमारी, बीएसपी से लाल हुसैन,हिमाचल स्वाभिमान पार्टी से बलदेव राज,शिव सेना से आरती सोनी,बहुजन मुक्ति पार्टी से रमन कुमार के अलावा अतुल कुमार ठाकुर,भूपेंद्र मेहरा, प्रेमचंद मिश्रा व धनी राम बतौर निर्दलीय प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे है।
मंडी संसदीय हलके में कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह व भाजपा के राम स्वरूप के बीच मुकाबला है। माकपा के कुशाल भारदवाज भी जोर आजमाइश कर रहे है। इसके अलावा बीएसपी के लाला राम,आम आदमी पार्टी के जय चंद ठाकुर ,बहुजन मुक्ति मोर्चा के देवेंद्र देव,एसपी के पुनी चंद के अलावा भाग चंद राणा, व सुभाष स्नेही बतौर निदर्लीय चुनाव मैदान में है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के अनुराग ठाकुर व कांग्रेस के राजेंद्र राणा के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शहीद बिक्रम बतरा की मां कमल कांता बतरा भी जोर आजमाइश कर रही है।बीएसपी के राकेश कुमार, एसपी की उर्मिला,शिव सेना के शिव दत के अलावा आशीष कुमार, अमी चंद,राजेंद्र सिंह व देव राज भारदवाज बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में है।
शिमला संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के वीरेंद्र कश्यप व कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा के बीच हो रहा है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के सुभाष चंद, बीएसपी के गुरनाम सिंह, माकपा के जगत राम, एसपी केशूरवीर सिंह के अलावा वीरेंद्र कुमार कश्यप बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में है।
सुजानपुर विधानसभा उप चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में
नामाकंन वापस लेने के आखिरी दिन आज सुजानपुर विधानसभा हलके के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अनिता राणा व •ााजपा के नरेंद्र ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला है। इसके अलावा बीएसपी प्रवीण कुमार व सु•ााष चंद बतोर निर्दलीय ताल ठोक रहे है। प्रदेश में लोकस•ाा की चारों सीटों व सुजानपुर उप चुनाव के लिए 7 मई को मत पड़ने है।
(0)