शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंत्रोच्चार के बाद सभी 72 ब्लॉक अध्यक्षों को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थिकलशों को भेज दिया गया । इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस के वरिष्ठ व दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश रामपुर राजमहल से पूरे सम्मान के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्याल में लेकर आये,जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह अमर रहे,के नारों के बीच उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। तमाम कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा ।
अब पार्टी के सभी ब्लाकों में कल इन अस्थिकलशों पर लोगों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे व उसके बाद 17 जुलाई को इनका स्थानीय पावन सरोवरों में विसर्जन कर दिया जाएगा। ।
इस मौके पर राठौर ने अपने शोक उदगार में कहा कि प्रदेश ने अपना एक महान नेता को खो दिया,जिसकी कमी हमेशा खलेगी।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा उनके अंतिम दर्शनों में उमड़ी भीड़ से साफ लगाया जा सकता है,जहां हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
राठौर ने कहा कि प्रदेश के हजारों लोगों की इच्छा थी ,जो उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सकें थे, कि वह अपने नेता के अस्थिकलश को अपने अपने क्षेत्रों में श्रद्धासुमन अर्पित करें।इसके लिए उन्होंने उनकी धर्मपत्नी पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके इस आग्रह को स्वीकार किया।
राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के अस्थियां 17 जुलाई को सुबह 10 बजे के बाद पूरी श्रद्धा से पावन नदियों या सरोबरों में विसर्जित की जानी चाहिए और इसमें सभी कांग्रेस के नेता,विधायक, पूर्व विधायक पार्टी पदाधिकारी व सभी अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारी, विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अवश्य शामिल होंगे।
सुबह मस्तराम शर्मा ने पूरे मंत्रोच्चारण के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के हाथों यह अस्थिकलश ब्लॉक अध्यक्षों को भेंट करवाये।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,विधायक धनीराम शांडिल,रामलाल ठाकुर,इंद्रदत्त लखनपाल,मोहनलाल ब्राक्टा,विनय कुमार
पूर्व विधायकों में कुलदीप कुमार,गंगू राम मुसाफिर,कुलदीप पठानिया, रंगीला राम राव, आदर्श सूद,रवि ठाकुर,रोहित ठाकुर,किशोरी लाल,डॉ.वीरू राम किशोर,तिलक राज शर्मा के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा व अन्य पार्टी पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के प्रमुख व सभी जिलों के अध्यक्ष ब्लॉकों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान लाहुल स्पिति से आये लामा ताशी सोनम ओथोम ने वीरभद्र सिंह की आत्मा शांति के लिये विशेष बौद्ध पाठ किया।
ततापानी में विसर्जित करेंगे शिमला के कांग्रेसी
जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी की ओर से दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थियों को 17 जुलाई को पूरी श्रद्धा व पूरे सम्मान के साथ ततापनी के सरोबर सतलुज में प्रवाहित किये जायगे।
जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि आज यहां बताया कि वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश की यात्रा आज प्रदेश सचिवालय उसके बाद खलीनी व पुराने बस स्टैंड पर लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने को रखे गए जहां सैंकडों कर्मचारियों व लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष तौर पर साथ थे।
चौधरी ने कहा कि 16 जुलाई को अस्थिकलश को 11 बजे से 1 बजे तक माल रॉड स्थित खेल परिसर में, 3 से 5 बजे तक पार्टी कार्यालय राजीव भवन व सांय 5 से 6 बजे तक संजोली में लोगों के दर्शनार्थ व श्रद्धा सुमन अर्पित करने को रखे जाएंगे व रात को बस स्टेंड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में रात्रि विश्राम में रखे जायेगें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पूर्व विधायक आदर्श सूद,इंद्रजीत सिंह, आनंद कौशल,धर्मपाल ठाकुर,वेद प्रकाश ठाकुर, हरीश जनारथा दर्जनों नेताओं ने शिरकत की।
(20)